Thursday, November 29, 2018

शाह का वसुंधरा से मतभेद से इनकार, 3 राज्यों में जीत का किया दावा

राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले आजतक ने राज्य की नब्ज टटोलने की कोशिश की. इस दौरान गुरुवार को आजतक के खास कार्यक्रम 'पंचायत आजतक ' के अंतिम सत्र 'फिर खि‍लेगा कमल!' में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने चुनावों में अपनी जीत के दावों को दोहराते हुए कई और मुद्दों पर चर्चा की.

कार्यक्रम के दौरान आजतक की तरफ से राहुल कंवल ने सवाल किया कि मध्य प्रदेश से चुनावों को लेकर आ रही रिपोर्टों के मुताबिक आप नतीजों को लेकर क्या सोचते हैं? जवाब में शाह ने मध्य प्रदेश ही नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी जीत का दावा किया.

शाह ने कहा कि हम मध्य प्रदेश में हम जीत के साथ ही हमारी सीटों में बढ़ोतरी भी करेंगे. साथ ही छत्तीसगढ़ में बिना किसी पार्टी के समर्थन के आराम से सरकार बनान की बात कही. इसके बाद उन्होंने राजस्थान में भी जीत की बात को दोहराया.

50 लाख परिवारों को कुछ न कुछ दिया: शाह

सर्वे में राजस्थान में पिछड़ने के सवाल पर बीजेपी ने कहा कि राजस्थान में हम जीतकर आएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 50 लाख परिवार के लोगों को कुछ न कुछ दिया है. उनके जीवन स्तर में बदलाव आया है. हमने हर परिवार से संपर्क भी किया है.

वसुंधरा राजे से मतभेद से शाह का इनकार

अमित शाह ने कहा कि मैंने हर राज्य में दौरा किया है. कार्यकर्ताओं में जोश है हम जीतकर आएंगे. मुख्यमंत्रियों से मतभेद के टकराव के सवाल पर बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि यह मीडिया ने बनाई हुई बात है. वसुंधरा राजे ने कभी पार्टी के आदेशों के खिलाफ नहीं बोला.

22 करोड़ परिवार को पहुंचाया योजनाओं का लाभ: शाह
जब शाह से पूछा गया कि आपने ही पटना में एक कार्यक्रम के दौरान विपक्ष से आरपार की लड़ाई की बात कही थी. जवाब में शाह ने पार्टी के किए कामों को गिनाते हुए बताया कि हमने आठ करोड़ शौचालय बनवाए, छह करोड़ लोगों को सिलेंडर बांटे, दो करोड़ लोगों को घर दिया है.

उन्होंने आगे कहा कि हमने ढाई करोड़ लोगों के घरों में बिजली पहुंचाने का काम किया, 50 लाख फौजियों के लिए वन रैंक वन पेंशन का नियम लेकर आए. बीजेपी अध्यक्ष ने दावा किया कि बीजेपी ने 22 करोड़ परिवार को योजनाओं का लाभ पहुंचाया है.

Thursday, November 15, 2018

दीपवीर की फोटो का इंतजार कर थकीं स्मृति ईरानी

बॉलीवुड के हिट कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की 14 नवंबर को इटली के लेक कोमो में कोंकणी रिवाज से शादी हुई. फैंस अपने चहेते कपल को दूल्हा-दुल्हन के गेटअप में देखने के लिए तरस गए हैं. कड़ी सिक्योरिटी रखने के बावजूद सोशल मीडिया पर दीपवीर की धुंधली तस्वीरें सामने आई हैं. लेकिन अभी तक एक भी फोटो ऐसी नहीं है जिसमें स्पष्ट रुप से कपल का लुक देखने को मिले.

न्यूलीवेड कपल की तस्वीरों का इंतजार कर फैंस ही नहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी थक गई हैं. एक परफेक्ट पिक्चर के इंतजार का हाल बयां करते हुए स्मृति ईरानी ने इंस्टा पर एक फनी पोस्ट शेयर किया है.

कोंकणी शादी में ऐसा था दीपवीर का ट्रैडिशनल देखें पहली झलक

तस्वीर में एक कंकाल बेंच पर बैठा है. कैप्शन देते हुए स्मृति ईरानी ने लिखा- ''जब आपने दीपवीर की शादी की तस्वीरों का लंबे समय तक इंतजार किया हो.''

कोंकणी शादी के बाद 15 नवंबर को दीपिका-रणवीर सिंधी रीति रिवाजों के अनुसार शादी करेंगे. इटली में डेस्टिनेशन वेडिंग के बाद दोनों भारत में शानदार रिसेप्शन पार्टी देंगे. 21 नवंबर को दीपिका के होमटाउन बेंगलुरु में रिसेप्शन पार्टी होगी. 28 नवंबर को मुंबई के होटल ग्रैंड हयात में दूसरी रिसेप्शन पार्टी होगी.

दीपिका-रणवीर की शादी में बॉलीवुड सेलेब्रिटी नजर नहीं आए. कपल शादी को प्राइवेट रखना चाहता था इसलिए सिर्फ करीबी लोगों को ही वेडिंग का न्योता दिया गया. लेकिन मुंबई रिसेप्शन में बॉलीवुड सेलेब्स की खली कमी पूरी हो जाएगी. वहां बी-टाउन के कई नामी सेलेब्स न्यूली मैरिड कपल को शादी की बधाई देने पहुंचेंगे.

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. अपनी दूसरी सूची में बीजेपी ने 15 विधायक और 3 मंत्रियों का टिकट काटकर इन सीटों पर नए चेहरों को मैदान में उतारा है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जिनके टिकट कटे हैं उन्हें पार्टी संतुष्ट कर पाती है या वे पार्टी के खिलाफ बगावती तेवर अख्तियार करेंगे.

गौरतलब है कि इससे पहले बीजेपी ने 131 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी जिसके बाद टिकट कटने से नाराज मंत्री सुरेंद्र गोयल ने पार्टी को बर्बाद करने की चेतावनी देते हुए प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. वहीं मंगलवार को बीजेपी को झटका देते हुए नागौर से विधायक हबीबुर्रहमान भी कांग्रेस में शामिल हो गए, तो दौसा से बीजेपी सांसद हरीश मीणा ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया.

3 मंत्रियों के कटे टिकट

पहली सूची में अपनी जगह बना पाने में नाकामयाब रहे मौजूदा चिकित्सा मंत्री कालीचरण सर्राफ और झोटवाड़ा से विधायक और उद्योग मंत्री राजपाल सिंह शेखावत का नाम दूसरी सूची में शामिल होने से इन दोनों के लिए राहत भरी खबर है. लेकिन चुरू जिले की रतनगढ़ सीट से देवस्थान मंत्री राजकुमार रिणवां का टिकट गया है. रिणवां के अलावा बूंदी के केशोरायपाटन से विधायक और मंत्री बाबूलाल वर्मा का टिकट कट गया है और इस सीट पर कोटा से रामगंज मंडी से विधायक चंद्रकांता मेघवाल को टिकट दिया गया है. इसके अलावा बांसवाड़ा से बीजेपी विधायक और मंत्री धन सिंह रावत का भी टिकट कटा है.